पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Film Desi Katte Promotion Sunil Shetty And Model Claudia Meerut Latest News Hindi

फिल्‍म 'देशी कट्टे' के प्रमोशन में उमड़ी प्रशंसकों की भीड़, देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्‍म 'देशी कट्टे' के सभी कलाकार।

मेरठ.
'देशी कट्टे' फिल्म के प्रमोशन के लिए सुनील शेट्टी अपनी टीम के साथ सोमवार को मेरठ में गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी में पहुंचे। यहां उन्‍होंने लोगों से इस फिल्‍म को देखने की बात कही। इस दौरान फिल्‍म के कलाकारों की एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ भी मची रही।

अभिनेता सुनील ने कहा कि भारत की आजादी में मेरठ का बहुत बड़ा योगदान रहा है। यहां के बारे में अभी तक सिर्फ सुना था लेकिन आज इस क्रांतिकारी भूमि पर कदम रखने का अवसर प्राप्‍त हुआ है। देशी कट्टे फिल्‍म के डायरेक्‍टर आनंद कुमार ने बताया कि पाली का किरदार अभिनेता अखिल कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्‍म में जर्मन मॉडल क्‍लोडिया बतौर अभिनेत्री काम कर रही हैं। यह फिल्‍म 26 सितंबर को रिलीज होगी।

दो दोस्तों की कहानी है फिल्म देशी कट्टे

सुनील शेट्टी ने बताया कि यह फिल्म दो दोस्तों पॉली और बाली की कहानी है। इसमें आज के माहौल को लेकर युवाओं की भावनाओं को दर्शाया गया है। दोनों दोस्त एक कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों अच्छे निशानेबाज भी हैं। बड़ा होने पर एक दोस्त शूटर बनकर खेलों में नाम कमाता है जबकि दूसरा अंडरवर्ल्ड की दुनिया से जुड़कर शूटर बन जाता है। इस फिल्म में शेट्टी आर्मी आफिसर 'अन्ना' का किरदार निभा रहे हैं। अन्ना इस फिल्म में पॉली और बाली के बीच के दिलों की नफरत खत्म कर उन्हें मिलाने का काम करते हैं।

मां- बाप निकाले बच्चों के लिए समय

मेरठ पहुंचे सुनील शेट्टी ने मां-बाप को अपने बच्चों को समय देने की नसीहत भी दी। उन्‍होंने कहा कि भागदौड़ भरी व्यस्त जिंदगी से मां-बाप को अपने बच्चों के लिए थोड़ा समय निकालकर उन्हें संस्कारित माहौल देना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी एक सभ्य और संस्कारित समाज का निर्माण कर सके। शेट्टी ने बताया कि देशी कट्टे फिल्म भले ही क्राइम पर आधारित फिल्म लगे, लेकिन इसमें संदेश दिया गया है कि गलत संगत पाए लोगों को भी सुधारा जा सकता है।

आगे पढ़िए यूपी के कलाकार अभिनय में आ रहे आगे...