फोटो: शूटिंग के दौरान राजपाल यादव।
मेरठ. बॉलीवुड की पसंद बनते जा रहे मेरठ में 'थोड़ा लुत्फ, थोड़ा इश्क' के सितारे मेरठ पहुंचे। यहां इस फिल्म के कई सीन शूट किए जाएंगे। 'देसी कट्टे' फिल्म के बाद इस फिल्म ही शूटिंग मेरठ में हो रही है। दिल्ली के लड़कों की कहानी पर बन रही इस कॉमेडी फिल्म में राजपाल यादव, हितेन तेजवानी, संजय मिश्रा, परांठे वाली गली फेम नेहा पंवार और भाविता आनंद हैं। शूटिंग के दौरान इन्होंने जमकर मस्ती भी की।
फिल्म की कहानी दो लड़कों झुमरू (हितेन) और घुमरू (संजय) के ईद-गिर्द घूमती है। वे काम की तलाश में अपमान सहते हैं। फिल्म के डायरेक्टर के अनुसार, यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसके गीतों को मिक्का, ममता शर्मा, अरिजीत सिंह और पलक मुचाल ने अपनी आवाज दी है। शूटिंग के लिए कलाकारों सहित डायरेक्टर सचिन गुप्ता, संगीतकार विक्रम खजूरिया, सह निर्माता भारत बंसल, विवेक यादव आदि मेरठ पहुंचे।
मेरठ के रहने वाले हैं डायरेक्टर सचिन
फिल्म 'थोड़ा लुत्फ थोड़ा इश्क' के डायरेक्टर सचिन गुप्ता मेरठ के हैं। पहली फिल्म 'परांठे वाली गली' के बाद उनका यह दूसरा प्रोजेक्ट है। फिल्म की शूटिंग इटावा, सैफई, एटा, औरेया, नोएडा, दिल्ली के साथ मेरठ में होगी। सचिन ने बताया कि इसकी कहानी दिल्ली-एनसीआर बेस्ड है। इसलिए मेरठ के सीन होने लाजमी थे। उन्होंने बताया कि वह इसी शहर के हैं, इसलिए भी फिल्म में यहां के सीन रखे गए।
विलेन के रोल में नजर आएंगे राजपाल
मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव जल्द ही विलेन के रोल में नजर आएंगे। राजपाल यादव ने बताया कि वे अपनी अगली फिल्म 'अम्मा' में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2015 में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि साउथ में फिल्म '
किक' की रीमेक '
किक टू' में भी वह काम कर रहे हैं। राजपाल ने इस दौरान जॉनी लीवर को कॉमेडी लीजेंड बताया।
छोटा पर्दा नहीं छोडूंगा- हितेन
फिल्म की शूटिंग के लिए मेरठ आए हितेन तेजवानी ने कहा कि वह भले ही बॉलीवुड में काम कर रहे हैं, लेकिन टीवी ने ही उन्हें पहचान दी है। इसलिए छोटा पर्दा नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सीरियल से फिल्मों में मौका मिलते ही कलाकार छोटे पर्दे को अलविदा कह देते हैं। एक फिल्म आई और नहीं चली। इसके बाद ये कलाकार चुप बैठ जाते हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर वापसी नहीं चाहते। इसलिए गुम हो जाते हैं। मैं ऐसा नहीं करूंगा। बड़े पर्दे पर काम करने के बावजूद छोटे पर्दे से जुड़ा रहूंगा।
आगे देखिए, खबर से संबंधित तस्वीरें...