फोटो: उपले के ढेर में लगी आग।
मेरठ. मेरठ के सिवाया गांव में बुधवार की दोपहर अचानक उपले के ढेर (बिटोड़ों) में अचानक आग लग गई। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। तेज हवा के बीच आग आबादी की ओर बढ़ती देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया। कोई फायदा नहीं होने पर फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों को देखकर पांच महिलाएं बेहोश हो गई।
सिवाया गांव में दोपहर में किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट सूखी घास में फेंक दी। इससे सूखी घास ने आग पकड़ ली। दिन में चली रही तेज हवा के कारण आग की चिंगारी उड़कर पास ही एक बिटोड़े में जा लगी। देखते ही देखते आग ने अपना रूप विकराल कर लिया। आग देखकर ग्रामीणों ने उस पर पानी आदि डालकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
इस दौरान आग ने एक दर्जन से अधिक बिटोड़े अपनी चपेट में ले लिए। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। करीब डेढ़ बजे फायर बिग्रेड की पहली गाड़ी पहुंची। आग को देखते हुए दो गाड़ी और मौके पर बुला ली गई। आग की लपटें और धुएं से पांच महिलाएं बेहोश हो गई। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग पर समय से काबू नहीं पाया जाता, तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। हादसे में हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
आगे देखिए, संबंधित तस्वीरें...