पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाई ने भाई के परिवार का किया सफाया, पांच हत्याओं से दहला बुलंदशहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुलंदशहर. यहां के खानपुर इलाके में भाई ने अपने भाई के पूरे खानदान को मार डाला। रविवार की सुबह पांच लोगों की बेरहमी से नरेश ने हत्या कर दी। जमीन विवाद से तमतमाए नरेश ने अपने भाई नेहाल और उसके तीन बेटों समेत एक महिला पर लाइसेंसी राइफल से गोलियां चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने नेहाल को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों भाइयों में पहले से विवाद था, लेकिन पंचायत के दबाव में दोनों शांत थे। रविवार को ट्रैक्टूर लेकर जब नेहाल अपने भाई नरेश के खेत से निकला तो विवाद बढ़ा। नरेश ने विरोध किया और झगड़ा बढ़ गया। नरेश इतने गुस्से में आ गया कि उसने अपनी राइफल से भाई को गोली मार दी। उसे बचाने आए दो बेटों राहुल और राजा को भी मौके पर ही मार डाला। तीसरा बड़ा बेटा बॉबी घर में छिप गया। उसे भी नरेश ने ढूंढकर मार डाला। गोली की शिकार पड़ोस की अनीता भी हुई पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यहां नेहाल की साली भी आई हुई थी। उसे भी गोली लगी।
बुलंदशहर के एसपी गुला‍ब सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या की बात कबूल ली है। उन्हों ने बताया कि नेहाल से एक राइफल बरामद किया गया है। गोलियां उसी बंदूक से चली है। उन्हों।ने बताया कि नेहाल को अपने खेत में जाने के लिए नरेश के खेत से गुजरना पड़ता था। उसके खेत के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं था। विवाद यहीं से बढ़ा है।