पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुब्‍बारे में गैस भरते वक्‍त फटा सिलेंडर, एक की मौत, तीन घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. सिविल लाइन थानाक्षेत्र में गुब्‍बारे में गैस भरने के दौरान आचानक सिलेंडर फट गया। हादसे में गुब्‍बारे में गैस भर रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके बेटे और गुब्‍बारे खरीद रही बच्‍ची घायल हो गई। घायल बच्‍चों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पाकर एडीएम नगर एसके दुबे, मुख्‍य अग्निामन अधिकारी आईएस सोनी और थाना प्रभारी निरीक्षक इकबाल अहमद कलीम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीएफओ आईएस सोनी का कहना है कि गुब्बारे में ́गैस भरने वाले सिलेंडर अनाधिकृत है। इसका लाइसेंस जारी करने का भी कोई प्रावधान नहीं है। ये लोग लोकल सिलेंडर में गंधक और पोटाश डालने के बाद पानी डालते रहते हैं और इसी मिश्रण से बनी गैस गुब्‍बारों में भरते हैं। इस गैस से भरे गुब्‍बारे हवा में उड़ जाते हैं।
पहले भी हो चुका है हादसा
बता दें कि इससे पहले भी बुढ़ाना गेट क्षेत्र में बसंत पंचमी के त्‍योहार पर ही गुब्‍बारे में गैस भरने के दौरान सिलेंडर फटा था और ऐसे ही मौत हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक इकबाल अहमद कलीम ने बताया कि हादसे का शि‍कार हुआ हनीफ मौहल्ला बुंदूकयान बिजनौर का रहने वाला था। फिलहाल काकी नगर सेक्टर-12 में किराए के मकान में परिजनों के साथ रह रहा था।
आगे की स्‍लाइड्स में देखि‍ए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...