मेरठ/मुज़फ्फरनगर. जिले के महावीर चौक के पास मंगलवार को पुलिस कर्मियों की भीड़ लग गई। देखते-देखते यहां तमाशबीनों का भी जमावड़ा लग गया। दरअसल, यहां मंगलवार दोपहर एक लड़की रोडवेज बस के सामने खुदखुशी करने की कोशिश कर रही थी। यह लड़की डीएवी कॉलेज की बीए की छात्रा है, जो प्रेमी द्वारा दिए गए धोखे से मानसिक तनाव में थी।
मामला मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। यहां एक युवती आत्महत्या के इरादे से रोडवेज बस के सामने लेट गई और मौके पर खड़े लोगों ने बामुश्किल उसे सड़क से उठाया। इसी दौरान चौक पर मौजूद पुलिस वालों ने लड़की को पकड़ कर अस्थाई थाने में बंद कर दिया।
वहीं जालनुमा अस्थाई पुलिस चौकी में पकड़ी गई लड़की को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गई। जालीदार चौकी में बंद युवती लगातार अपने परिजनों को फोन करती रही। करीब आधे घंटे बाद युवती को उसके परिजनों के हवाले किया गया।
आगे तस्वीरों में देखें कैसे लड़की को देखने के लिए भीड़ लग गई...