बिजनौर. हैंडबॉल की नेशनल लेवल प्लेयर लीला ने मोबाइल के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। मामला नगीना इलाके का है। गंभीर रूप से घायल लीला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चलती ट्रेन का बना रही थी वीडियो
- कोच जगदीश शर्मा ने बताया, जम्मू से 12 खिलाड़ी पटना में होने वाले नेशनल हैंडबॉल कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने जा रही थीं।
- टीम में जम्मू के किश्तवाड़ा की रहने वाली लीला भी शामिल थी।
- घरवालों से बात करने के लिए वह दूसरे का मोबाइल मांगकर लाई थी।
- शुक्रवार को हिमगिरि सुपरफास्ट ट्रेन नगीना इलाके से गुजर रही थी।
- इस दौरान लीला मोबाइल से चलती ट्रेन का वीडियो बना रही थी। तभी अचानक मोबाइल बाहर गिर गया।
- दूसरे का मोबाइल होने के चलते लीला परेशान हो गई।
- इसी हड़बड़ी में उसने चैन खींचने की बजाए ट्रेन से छलांग लगा दी।
खिलाड़ियों के नहीं रूक रहे आंसू
- लीला के चोटिल होने के बाद साथी खिलाड़ियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- कोच जगदीश शर्मा ने बताया, टीम तब तक कॉम्पिटीशन में हिस्सा नहीं लेगी, जब तक लीला ठीक नहीं हो जाती।
- टीम का कोई भी खिलाड़ी अस्पताल से जाने के लिए तैयार नहीं है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, साथी खिलाड़ियों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल...