पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी IMPACT: शुक्रवार को पैदा हुई लड़की तो पैसे नहीं लेता है ये हॉस्पिटल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. शहर में एक हॉस्पिटल ऐसा है जहां शुक्रवार को लड़की का जन्म होने पर मां-बाप से पैसा नहीं लिया जाता है। ऐसा करके हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के डायरेक्टर और स्टाफ समाज में लड़कियों के प्रति जागरुकता पैदा करने के लिए कर रहे हैं। अब इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।
पीएम मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लिया संदेश...
- गढ़ रोड स्थित दयावती हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रमोद बालियान कहते हैं, उन्होंने नरेंद्र मोदी जी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को देखकर कुछ अलग करने का सोचा।
- शुरू में हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ इसके लिए तैयार नहीं थे।
- बाद में उन्हें बताया गया कि इससे समाज में अलग संदेश जाएगा तो सभी तैयार हो गए।
- शुक्रवार के दिन जन्म लेनी वाली बच्ची चाहे नॉर्मल डिलीवरी से हो या सिजेरियन डिलीवरी से, हॉस्पिटल दवाई को छोड़ कोई खर्च नहीं लेता है।
- डॉक्टर की फीस तक नहीं ली जाती है।
- नॉर्मल डिलीवरी में करीब 5 हजार तो सिजेरियन में करीब 15 से 20 हजार तक का खर्च आता है।
इसलिए चुना शुक्रवार का दिन
- बालियान ने बताया कि शुक्रवार का दिन हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों में काफी महत्व का माना जाता है।
- हिंदू धर्म में शुक्रवार को देवी का दिन, मुस्लिम धर्म में भी इसे सबसे पाक दिन माना गया है।
मां-बाप को छोटी सी सौगात
- हॉस्पिटल के डायरेक्टर के अनुसार, इस योजना से वह लड़की पैदा करने वाले मां-बाप को एक सौगात देने का प्रयास कर रहे हैं।
- शुक्रवार को हॉस्पिटल का बिल जीरो होने से मां-बाप भी काफी खुश नजर आते हैं।
- यह अनूठी शुरुआत 1 नवंबर से शुरू की गई थी।
- तीन महीने में अब तक 11 बच्चियों ने शुक्रवार के दिन हॉस्पिटल में जन्म लिया है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखिए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...