पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jammu Kashmir Flood Efected People Railway Free Journey

जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों को रेलवे का तोहफा, कराएगी फ्री यात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर. जम्मू कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद लोग बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। यूपी रेलवे का अंबाला डिवीजन ने पीड़ितों की सहायता के लिए नई पहल की है। पीड़ितों को उनके रिश्तेदारों या दूसरे शहर में रह रहे परिवार के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने उन्हें फ्री यात्रा कराने की घोषणा की है। ऐसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए फ्री टिकट मुहैया कराया जाएगा।
कश्मीर में आई बाढ़ में फंसे लोग अपना सब कुछ खो चुके हैं। कइयों के पास इतना भी धन नहीं बचा है कि वह देश में दूसरे स्थानों पर रह रहे अपने परिवार और रिश्तेदारों के घर तक पहुंच सके। सहारनपुर, मेरठ और पश्चिम यूपी के सैकड़ों व्यक्ति जम्मू कश्मीर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अब भी फंसे हुए हैं। अकेले सहारनपुर से ही करीब एक दर्जन परिवार बाढ़ में फंसे हुए थे।
लोगों के पास नहीं बचा धन
जनपद के बेहट कस्बे के एक परिवार से संपर्क होने के बाद परिजन उन्हें किसी तरह से श्रीनगर से यहां वापस ले आए थे। कश्मीर में रहने वाले लोगों के पास इतना भी धन नहीं बचा कि वह अपने रिश्तेदारों तक पहुंच सके। इन लोगों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने ऐसे सभी पीड़ितों को फ्री में यात्रा करने की अनुमति दी है।
पीआरओ ने जारी किया आदेश
यूपी के अंबाला डिवीजन के पीआरओ सिमरजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डिवीजन के सभी स्टेशन मास्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं कि कश्मीर और जम्मू इलाकों में फंसे पीड़ितों को सिर्फ रेलवे स्टेशन पर यह बताना होगा कि वह जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ित हैं और किसी सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। यह बताने पर वह जिस स्थान पर जाना चाहते हैं, उस स्थान के निकटवर्ती रेलवे स्टेशन का टिकट प्रदान कर दिया जाएगा। रेलवे के टिकट काउंटरों पर ऐसे किसी भी पीड़ित से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और रेलवे उन्हें फ्री यात्रा कराएगी।
फाइल फोटो