पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Jammu Kashmir Flood Victims Collecting Relief Fund NGO Army Uttar Pradesh Latest News

सेना को सौंपी गई जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामाग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। सामाजिक संस्थाएं दिन रात एक कर राहत सामग्री एकत्र कर रही हैं। सोमवार को मेरठ के बेगमपुल व्यापार संगठन की ओर से भारी मात्रा में राहत सामाग्री सेना को सौंपी गई। इसे इकट्ठा करने के लिए सभी लोगों ने चंदा एकत्र किया था।

थिंकर्स फोरम बेगम ब्रिज की अगुवाई में मेरठ शहर के सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि भी इसमें सहयोग कर रहे हैं। चंदा एकत्र कर उसे आपदा राहत कोष में भेजा जा रहा है।
आरएसएस ने की आगे आने की अपील

जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए सहयोग की अपील आरएसएस ने की है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मेरठ इकाई ने अपील की है कि जो लोग मदद करना चाहते हैं, वह एनजीओ के माध्यम से सहयोग कर सकते हैं।
राहत सामाग्री को बाढ़ पीड़ितों के लिए ले जाने के लिए ट्रक में रखते हुए सेना के जवान (तस्वीर में)