फोटोः सपा नेताओं के पोस्टरों को पैरों से रौंदने के बाद आग लगाते वकील।
मेरठ. पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बेंच बनाए जाने की मांग कर रहे वकीलों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के बैनर को फाड़कर पैरों तले रौंदने के बाद आग के हवाले भी कर दिया गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने शहर के सबसे व्यस्त चौराहे बेगमपुल पर दो घंटे का जाम लगा दिया। इसकी वजह से दिल्ली-देहरादून हाइवे, मेरठ-हापुड़ मार्ग और मेरठ गढ़ मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर बेगमपुल चौराहे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करने की कोशिश की।
मामला शुक्रवार का है। वकील काफी समय से पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। वकीलों के जाम लगाने की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचीं। सीओ कैंट स्वर्णजीत कौर और थाना प्रभारी सदर बाजार ने भी मोर्चा संभाला। काफी मशक्कत के बाद रोड को शुरू करवाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह की वकीलों ने कचहरी से पैदल मार्च करते हुए बेगमपुल चौराहे पर पहुंचे थे। वह जनता से सहयोग की अपील भी कर रहे थे। वकीलों का कहना था कि वह हाईकोर्ट बेंच के आंदोलन में उनका सहयोग दें। जाम दो घंटे का है। दो घंटे वह अपना पूरा सहयोग वेस्ट यूपी के वकीलों को देकर उनकी मांग का समर्थन करें।
हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के संयोजक अनिल जंगाला ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग वर्षों से चली आ रही है, लेकिन आजतक कोई भी राजनीतिक दल उनकी मांग को लेकर गंभीर नहीं दिखा। बीजेपी ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान आश्वासन दिया था। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।
आगे पढ़िए, हाईकोर्ट बार ने सुप्रीम कोर्ट को क्या भेजा है प्रस्ताव...