पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैमरे में कैद हूई वारदात, देखें कैसे जैन मंदिर में सरेआम लूटा गया खजाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ/बागपत. बड़ौत में स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष पद का विवाद बढ़ता जा रहा है। एक पक्ष के लोगों ने खजाने का ताला तोड़कर ज्वैलरी और कैश लूट लिया। ये पूरी वारदात एक श्रद्धालु ने मोबाइल में कैद कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
- 12 फरवरी की शाम मंदिर के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन की कमिटी के सदस्य जैन मंदिर पहुंचे।
- यहां उन्होंने पहले हथौड़े से लॉकर का ताला तोड़ा। इसके बाद खजाने को बोरियों में भर लिया।
- एक श्रद्धालु जब दर्शन के लिए मंदिर पहुंचा और देखा कि पैसे बोरे में भरे जा रहे हैं तो उसने आपत्ति जताई।
- आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की भी की गई।
मंदिर में रोजाना चढ़ते हैं लाखों रुपए
- प्रत्यक्षदर्शी गौरव जैन ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है।
- यहां रोजाना लाखों रुपए का चढ़ावा चढ़ता है।
क्या कहती है पुलिस?
- सीओ बड़ौत सीपी सिंह का कहना है कि हाल ही में सुनील कुमार जैन को मंदिर का अध्यक्ष बनाया गया था।
- हालांकि, उनके अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया पर उंगली उठी थी।
- इसके बाद डीएम ने इस अध्यक्ष के निर्वाचन को अवैध करार देते हुए खारिज कर दिया था।
- आरोप है कि सुनील कुमार जैन की कमिटी के कुछ सदस्यों ने मंदिर का खजाना लूटा है।
- वहीं, तहकीकात में पता चला है कि ऐसा कोई मामला नहीं है। सिर्फ पैसों की गिनती की जा रही थी।
- फिलहाल, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, फोटोज...
खबरें और भी हैं...