गाजियाबाद. शादी न होने से परेशान प्रेमी युगल ने वेलेन्टाइन डे से पहले प्रपोज डे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें दोनों ने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही है। चौथी और पांचवी स्लाइड में पढ़िए प्रेमी युगल का सुसाइड नोट...
ये है पूरा मामला...
मुरादनगर के सुराना गांव में सोनू उर्फ सत्यवीर (21) और रूपा (19) का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोनू बीए फाइनल का स्टूडेंट था, जबकि रूपा हाईस्कूल फेल थी। सोमवार की दोपहर में रूपा अपने प्रेमी सोनू के घर पहुंची। उस समय सोनू के अलावा घर में कोई नहीं था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यही लग रहा है कि रूपा ने पहले फंदा लगाकर आत्महत्या की। बाद में सोनू ने भी लटककर जान दे दी। जब काफी समय बाद सोनू के परिजन खेत से लौटे, तो उन्हें घटना का पता चला।
युवती का दिल्ली से आया था रिश्ता
ग्रामीणों के मुताबिक, युवती का रविवार को ही दिल्ली से रिश्ता आया था। गोदभराई की रस्म भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि दोनों आपस में प्रेम करते थे।अगर पता होता तो दोनों की शादी कर देते।
ये लिखा है रूपा के सुसाइड नोट में
सॉरी पापा, मैं जो कर रही हूं उसमें आपकी कोई गलती नहीं है। मैं एक लड़के से बहुत प्यार करती हूं। उसके बिना नहीं जी सकती, रह भी नहीं सकती और न किसी दूसरे के साथ शादी करना चाहती हूं। मैं उसके बिना एक पल नहीं जी सकती। हो सके तो मुझे माफ कर देना। मैं खुदकुशी कर रही हूं। इसमें मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है। मैं अपनी मर्जी से ये कर रही हूं।
ये लिखा है सोनू के सुसाइड नोट में
सोनू ने लड़की के भाई मोनू को फोन करने को कहा है। सोनू ने आगे लिखा कि हमने जो किया है, इसमें न तो मेरे परिवार की गलती है न ही रूपा के परिवार की। यह फैसला हम दोनों ने लिया है। सोनू ने अपने सुसाइड नोट में शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात भी लिखी है। उसने लिखा कि पुलिस अंकल, हमारी लाश को हाथ मत लगाना। आखिर में उसने लिखा- सॉरी पापा।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...