पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meerut Child Prison Prisoner Thrown Stone On Police Four Injured

मेरठ: बच्चा जेल में बंदियों ने पुलिस कर्मियों पर किया जानलेवा हमला, चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अस्‍पताल में भर्ती घायल सिपाही और इलाज करते डॉक्‍टर।
मेरठ. मेरठ बच्चा जेल में गुरुवार को पेशी से लौटे बाल बंदियों ने लड़कि‍यों पर कमेंट करने से रोकने पर पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। पथराव में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इसमें एक पुलि‍स की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना से पुलिस प्रशान में हड़कंप मच गया। घायल सिपाहियों को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मि‍लते ही आईजी आलोक शर्मा, डीआईजी रमित शर्मा, डीएम पंकज यादव और एसएसपी ओंकार सिंह सहि‍त तमाम पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। हमले के बाद बच्चा जेल पर बंदियों ने अपना कब्जा कर ऊपर की मंजिल पर अपने ताले डाल दिए हैं।
पेशी से लौटते समय बंदी कर रहे थे लड़कियों पर कमेंट
घायल सिपाही बुलंदशहर पुलिस लाइन के हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मेरठ की बच्चा जेल से करीब 16 बच्चों को पेशी पर बुलंदशहर ले जाया गया था। जिस वैन में इन बंदियों को ले जाया गया था उसमें बुलंदशहर पुलिस लाइन के सिपाही मंतु सिंह, ओमप्रकाश, हयात खान, विजय कुमार और सचिन की ड्यूटी लगी थी। जानकारी के अनुसार, रास्ते में बंदियों ने लड़कियों के ऊपर कमेंट शुरू कर दि‍या, जिस पर सिपाहियों ने उन्हें डांट दिया।
बैरक में छोड़ने गए सि‍पाहि‍यों पर बाल कैदि‍यों ने बोला हमला
इसी बात पर बंदियों ने सिपाहियों को भुगत लेने की धमकी दी। शाम को जब बंदियों को लेकर वैन पहुंची और पुलिस कर्मी उनकी बैरक में छोड़ने गए तो एक साथ सभी बंदियों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। जिस समय पथराव हुआ मेरठ पुलिस लाइन के आरआई जयभगवान भी वहां मौजूद थे। बाल बंदियों ने उनके ऊपर भी पथराव कर घायल कर दिया। पुलिस वाहन पर पथराव कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
आगे पढ़ि‍ए एक सिपाही को पकड़ कर बंदियों ने पीट-पीटकर कि‍या गंभीर