पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Meerut Police Arrested Smuggler Arrested Latest Crime News

60 लाख रुपए कीमत की स्मैक और चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी ओमप्रकाश।
  • नेपाल से दिल्ली के रास्ते लाते थे चरस
  • उत्तराखंड और यूपी के शहरों में करते थे सप्लाई
मेरठ. टीपीनगर पुलिस ने अवैध रूप से ले जाई जा रही स्मैक और चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक और चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपए बताई गई है। शनिवार को एसपी सिटी ओमप्रकाश ने पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी।
एसपी सिटी ने बताया कि थाना टीपी नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब पांच किलो स्मैक और पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुई। एक किलो स्मैक की कीमत 10 से 15 लाख रुपए है।
नेपाल से लाते हैं चरस और स्मैक
पूछताछ के दौरान पकड़े गए मसूद अली ने बताया कि चरस और स्मैक प्रतीश त्यागी नेपाल से दिल्ली लेकर आता था। नेपाल आने जाने के लिए वह बस का प्रयोग करता था। नेपाल से लाई गई चरस और स्मैक को प्रतीश और मसूद मिलकर यूपी में मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में सप्लाई करते थे। देहरादून में भी दोनों पिछले कई सालों से मादक पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे।
आगे पढ़िए पुलिस से बचने के लिए करते थे बाइक का प्रयोग...