नोएडा. नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के कामबख्शपुर गांव में बुधवार की सुबह दलित पिता-पुत्र पर हमला कर दिया गया। घटना में पिता जगदीश (55) की मौत हो गई, जबकि बेटे धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेटे को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे जमीनी विवाद होने की बात सामने आई है।
एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया पिता-पुत्र बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव से निकलते ही ट्रैक्टर सवार हमलावरों ने दोनों को घेरकर कुचल दिया। बाद में दोनों का धारदार हथियार गला रेत दिया। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात करोड़ों की जमीन के विवाद को लेकर हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।