मेरठ. शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज रविवार को एक बार फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक समागम का गवाह बनेगा। इस स्वयंसेवक समागम को सरसंघचालक मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे। स्वयंसेवकों के समागम के लिए शनिवार को दिनभर तैयारी की जाती रही। कार्यक्रम में मेरठ विभाग के करीब दस हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे।
शताब्दी नगर स्थित माधवकुंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक समागम में भाग लेने के लिए आरएसएस के सरसंघचालक मोहनराव भागवत कई दिन से मेरठ में रुके हुए हैं। दो दिन से वह संघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस समागम में मेरठ विभाग के बागपत, सरधना, मवाना और मेरठ महानगर से दस हजार स्वयंसेवक भाग लेंगे।
स्वयंसेवक समागम में शारीरिक योग क्रियाओं के प्रदर्शन का आयोजन होगा। इसके बाद सरसंघचालक मोहन भागवत समागम में आए स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इस समागम में स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में ही प्रवेश दिया जाएगा।
आगे पढ़िए राजू भैय्या प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया...