मेरठ/मुजफ्फरनगर. दंगा पीड़ित महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के एक मामले में चार महीने बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि सात सितम्बर को हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना में 6 महिलाओं के साथ गैंग रैप का सनसनी खेज मामला सामने आया था।
इन सभी महिलाओं ने अपने ही गांव के सैकड़ों लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, एक पीड़ित महिला के पति नशीम ने पुलिस द्वारा कार्यवाही न करने और आरोपियों द्वारा दी जा रही धमकियों के चलते मामले को उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाने की गुहार लगाई थी।
चार महीने बीत जाने के बाद आख़िरकार पुलिस ने फुगाना से बलात्कार के आरोपी वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ित महिला फेमिदा ने पांच लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था, जिसमें चार आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।
आगे पढ़े राहत शिविर में हुई एक और बच्चे की मौत...