पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुजफ्फरनगर में अल्पसंख्यक आयोग ने किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ/मुज़फ्फरनगर. दंगों के बाद से लगातार जिले का दौरा कर रहा अल्पसंखयक आयोग एक बार फिर यहां पहुंचा। अल्पसंख्यक आयोग टीम के साथ सामजसेवी संस्थाओं के लोग भी दिल्ली से मुज़फ्फरनगर इस बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।
पत्रकारों से बात करते हुए आयोग के चेयरमैन वजहात हबीबुल्ला खान ने कहा कि प्रशासन के काम से वह संतुष्ट भी हैं और असंतुष्ट भी। दंगों के प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन को और काम करने की जरूरत है।
इस बैठक में दंगों के आरोपियों की गिरफ्तारी और बेघर हुए लोगों के पुनर्वास पर विस्तार से अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए वजहात हबीबुल्ला ने कहा कि दंगों के आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती जा रही है जो नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अभी भी लोग डरे हुए हैं और अपने घर वापस नहीं जाना चाहते। आयोग ने प्रशासन से बात की है कि लोगों का मनोबल बढ़ाया जाए ताकि वह अपने-अपने घरों में जा सके। इस बैठक में सहारनपुर के कमिश्नर, डीआईजी, मेरठ जोन के आईजी, मुज़फ्फरनगर के डीएम, एसएसपी शामली के डीएम, एसएसपी अदि भी मौजूद रहे।