पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Navratri 2014 Nagar Kirtan Cheer Mother Goddess See Photos Meerut Latest News Hindi

नगर कीर्तन निकालकर किया मां देवी का जयकार, देखिए तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. गुरुवार को नवरात्रि पर्व की शुरुआत होते ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। लालकुर्ती क्षेत्र में नगर कीर्तन निकाला गया। यह कीर्तन सभी इलाकों से होता हुआ शक्तिधाम मंदिर पहुंचकर संपन्‍न हुआ। यहां मंदिर की सजावट रंगीन रोशनी से की गई थी। भक्‍तों ने मां देवी को चुनरी और श्रंगार चढ़ाया।

दुर्गाबाड़ी और भाटवाड़ा माता मंदिर में भी सैकड़ों भक्‍तों ने पहुंचकर मां देवी के सामने शीश नवाया। भक्‍तों को मां का दर्शन पाने के लिए लंबी कतारों में लगकर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान भक्‍तों ने मन्‍नतें भी मांगी।

नवरात्रि पर्व के दौरान भक्‍तों की भीड़ काफी ज्‍यादा होती है। ऐसे में सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने काफी सख्‍त इंतजाम किए थे। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में क्षेत्रीय पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

आगे देखिए तस्‍वीरों में देखिए मंदिर की भव्‍य सजावट और भक्‍तों की भीड़...