पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nithari Accused Surendra Koli Sent Back Dasna Jail Ghaziabad Meerut

निठारी के नरपिशाच कोली को कड़ी सुरक्षा के बीच डासना जेल भेजा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ऐसे शिफ्ट किया गया सुरेंद्र कोली।
मेरठ. निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को वापस डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया। कोली को चार सितंबर की शाम को मेरठ जेल लाया गया था। फांसी की सजा का डेथ वारंट जारी होने पर सुरेंद्र कोली को मेरठ जेल में लाकर हाई सिक्युरिटी बैरक में रखा गया था। सुरेंद्र कोली को सात सितंबर से 12 सितंबर के बीच फांसी दी जानी थी, लेकिन फांसी की तैयारियों के बीच सुप्रीम कोर्ट से फांसी की सजा टलने के आदेश आने पर उसकी फांसी रोक दी गई थी। अब उसको सुनवाई के लिए खुली अदालत में अपनी बात रखने का मौका मिला है। 29 अक्टूबर को यह सुनवाई होगी। तब तक उसकी फांसी की सजा रोक दी गई है।
बताते चलें कि कोली का जब डेथ वारंट जारी हुआ था तब वह डासना जेल में बंद था। वहां से सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा के लिए डेथ वारंट जारी होने के बाद लाया गया था। वहां फांसी की सजा देने की व्यवस्था न होने के कारण मेरठ जेल शिफ्ट किया गया था। फांसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद उसे फिर से डासना जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया। शिफ्टिंग के आदेश के बाद बुधवार की दोपहर में करीब सवा बारह बजे उसे मेरठ से डासना जेल में शिफ्ट कर दिया गया। इस दौरान जेल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुरेंद्र कोली की शिफ्टिंग को लेकर अभी जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
मुख्यद्वार से सीधे गाड़ी में बैठाया गया
सुरेंद्र कोली को हाई सिक्युरिटी बैरक से निकालकर सीधे पुलिस वैन में बैठाया गया। पुलिस वैन को जेल के गेट से सटाकर खड़ा किया गया। जैसे ही कोली गेट से बाहर आया उसे तुरंत वैन में बैठा दिया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा रही। किसी को भी जेल के मुख्य द्वार तक नहीं आने दिया गया।
आगे पढ़िए पूरी हो गई थी मेरठ जेल में फांसी की तैयारियां....