पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nithari Killer Murder Case Noida Surinder Koli Hanged Jail Dasna

कोली को डासना जेल भेजने के आदेश के इंतजार में है प्रशासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. निठारी कांड के मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली की फांसी टलने के बाद उसे डासना जेल भेजने की तैयारी चल रही है, लेकिन सोमवार की देर शाम तक भी इसका आदेश मेरठ जेल प्रशासन को नहीं मिला। इसके लिए जेल के अधिकारी उसे वापस डासना जेल में शिफ्ट करने के आदेशों का इंतजार कर रहे हैं।
मेरठ जेल प्रशासन को उम्मीद थी कि सोमवार को इस संबंध में आदेश प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन देर शाम तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला।

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुरेंद्र कोली की फांसी की सजा 29 अक्तूबर तक टल गई है। फांसी की सजा टलने के बाद मेरठ जेल प्रशासन को उम्मीद है कि उसे वापस डासना जेल में शिफ्ट करने के आदेश मिलेंगे। सुरेंद्र कोली को डासना जेल से ही डेथ वारंट जारी होने के बाद मेरठ जेल लाया गया था।
क्या कहते हैं वरिष्ठ जेल अधीक्षक
मेरठ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एमएचएम रिजवी के अनुसार अभी जेल प्रशासन को कोई आदेश नहीं मिला है। जब तक शिफ्ट किए जाने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिलेगा, तब तक सुरेंद्र कोली को मेरठ जेल में ही हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा।
निठारी कांड में फांसी की सजा पाया कैदी सुरेंद्र कोली (फाइल तस्वीर)