मेरठ. सोशल मीडिया में आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। देवी-देवताओं की अश्लील पोस्ट
फेसबुक पर डालकर माहौल खराब करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि अब धार्मिक पुस्तक कुरान का आपित्तजनक फोटो किसी ने व्हाट्सएप पर अपलोड कर दिया। मंगलवार को दर्जनों लोग युवा सेवा समिति के बैनर तले एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
एसएसपी ऑफिस पहुंचे युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने बताया कि उनके
मोबाइल पर किसी ने व्हाट्सएप पर कुरान शरीफ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस घटना से समाज के लोगों में काफी रोष है। यदि पुलिस ने टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर कर विरोध प्रकट करेगा। इस मामले ने सीओ क्राइम ने शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को आरोपी की मोबाइल फोन नंबर के आधार पर पहचान कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
फोटो: शिकायत करने पहुंचे लोग, सीओ क्राइम मनीश कुमार ने शिकायत पर दिया जांच का आश्वासन।