पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Objectionable Post Of Islam On Facebook People Ruckus

मेरठः फेसबुक में इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से हुआ हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. फेसबुक पर इस्लाम धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर शहरभर में हंगामा हुआ। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान नायब शहरकाजी भी थाना पहुंचे। आरोप है कि आपत्तिजनक पोस्ट पिथौरागढ़ से अपलोड की गई है। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जल्दी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, देहात क्षेत्र के मुंडाली इलाके में वॉट्सऐप पर एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने से कस्बे में तनाव फैल गया। मामले की जांच की जा रही है।
अहमद नगर निवासी जफर ने आरोप लगाया है कि रविवार देर शाम उसके फेसबुक एकाउंट पर प्रकाश भट्ट के नाम से इस्लाम धर्म को लेकर आपत्तिजनक कविता पोस्ट की गई। इससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस घटना के बाद नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन और युवा सेवा समिति के अध्यक्ष थाना पहुंचे। उन्होंने आपत्तिजनक पोस्ट भेजने वाले पर कार्रवाई करने और फेसबुक से यह पोस्ट हटवाने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी अजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
मुंडाली में भी हुआ हंगामा
वहीं, देहात क्षेत्र में मुंडाली इलाके में वॉट्सएप पर एक युवक ने एक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की। इस घटना से यहां तनाव फैल गया। इस दौरान कई लोगों ने मुंडाली थाना पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि गांव के ही दीपांशु ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की आपत्तिजनक फोटो वॉट्सएप पर डाल दी। इसपर लोगों ने घटना से नाराजगी जताई है। मुंडाली थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि दीपांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पहले भी हो चुका है आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हंगामा...