मेरठ/मुजफ्फरनगर. यूपी के शामली में दंगा पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत शिविर अब क़ब्रगाह में तब्दील होते जा रहे हैं। यहां बच्चों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है, जहां पिछले दो महीनों में लगभग 30 बच्चों की सर्दी से बीमार होने पर मौत हो चुकी है, वहीं आज फिर एक सात महीने की बच्ची ने दम तोड़ दिया।
पश्चिमी यूपी में लगातर हो रही बरसात के चलते सर्दी भी इन दंगा पीड़ितों के लिए अभिशाप बन गई है। जिला प्रशासन के दावे खोखले साबित होते नजर आने लगे हैं। शिविरों में बढ़ती ठंड के चलते आए दिन छोटे बच्चों और बुजुर्गों की मौत हो रही है।
वहीं, मृतक के चाचा का आरोप है कि शिविरों में अब बरसात के बाद पीड़ितों की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां ठंड से अभी तक करीब 25 से 30 मौतें हो चुकी हैं। सरकार और उनके अधिकारियों की तरफ से कोई मदद नही मिल रही है। लगातर होती मौत से ये शिविर कब्रगाह में बदलते जा रहे हैं।
आगे देखें बच्ची की मौत के बाद शामली शिविर में छाया मातम...