पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Petrol Pump And Market Close Support Banwari Lal Kanchhal Meerut

मेरठ में दिखा बंद का असर, नहीं खुले बाजार-पेट्रोल पंप, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: हड़ताल के समर्थन में बंद पेट्रोल पंप।
मेरठ. व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के साथ लखनऊ में हुई मारपीट और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह के समय मेरठ पूरी तरह बंद रहा। दोपहर तक शहर का कोई बाजार नहीं खुला। पेट्रोल पंप और रसोई गैस एजेंसी भी बंद रही। दोपहर में व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। सुबह जिन बाजारों में इक्‍का-दुक्का दुकान खुल रही थी, वहां व्यापारियों की टीम ने उसे बंद करा दिया।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता अन्य पदाधिकारियों के साथ बाजार बंद रखने की अपील करते हुए घूमे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से सहयोग मांगा। प्रतिनिधि मंडल की टीम भी दिन में बाजारों में घूमती रही। दोपहर तक शहर के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
बेगमपुल पैठ एरिया में भी दुकानें बंद रहीं। दोपहर बाद कुछ इलाकों में दुकानें खुल गईं। व्यापारियों ने बंद को पूरी तरह से सफल बताया है। बंद के दौरान दूरदराज से शहर पहुंचे लोगों को बाजार बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यहां व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से बनवारी लाल कंछल के साथ मारपीट करने वाले आरोपी वकीलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रासुका लगाने की मांग की।
आगे पढ़ि‍ए व्‍यापारि‍यों ने सीएम को दि‍या ज्ञापन...