पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Used Batons Bhartiya Kisan Union Member Meerut Latest News

दिल्ली की पानी सप्लाई बंद कराने जा रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों को खदेड़ती पुलिस।
गाजियाबाद. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) सुप्रीमो अजित सिंह की नई दिल्ली में 12, तुगलक रोड स्थित सरकारी कोठी को खाली कराने के विरोध में उनके समर्थकों ने गुरुवार को उत्‍पात मचाया। उन्‍होंने गाजियाबाद के मुरादनगर में पानी के रेगुलेटर पर कब्जा कर लिया। गंग नहर से जुड़े इसी रेगुलेटर से दिल्ली को पानी की सप्लाई की जाती है। पुलिस को लाठीचार्ज कर रेगुलेटर को उत्पातियों से आजाद कराना पड़ा। इस दौरान कुछ उपद्रवी घायल भी हुए। इसके बाद अजित समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। (देखें वीडियो)
गुरुवार को मुरादनगर में गंग नहर पर उत्पात मचा रहे अजित सिंह समर्थकों पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की शुरुआत तब हुई जब पुलिस ने गंग नहर के नजदीक बैरिकेडिंग कर दी। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने मौके पर पथराव और आगजनी की। इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। हंगामे में कुछ किसानों और पुलिसवालों को चोट आई है।
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार चौधरी चरण सिंह का सम्मान करती है। किसानों को यदि आंदोलन करना है ,तो वह दिल्ली जाकर करें। बेवजह यहां हंगामा करके यूपी के लोगों को परेशान न करें।
केंद्र सरकार चुनाव हार चुके सांसदों से सरकारी बंगला खाली करा रही है। इसी क्रम में बीते दिनों जब प्रशासन चौधरी अजित सिंह का दिल्ली स्थित बंगला खाली कराने मौके पर पहुंचा, तो अजित सिंह के समर्थकों ने बवाल कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने बंगले की बिजली और पानी की सप्लाई काट दी। ऐसे में मामला और बढ़ गया। इसके बाद से चौधरी अजित सिंह बंगले को नहीं छोड़ने पर तुले हुए हैं।
भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था, '12, तुगलक रोड स्थित कोठी से चौधरी चरण सिंह की यादें जुड़ी हैं। कोठी खाली कराने के लिए सरकार ने वहां पानी और बिजली सप्लाई बंद कर दी है। इसके जवाब में मुरादनगर गंगा नहर से दिल्ली को की जाने वाली पानी की सप्लाई रोक दी जाएगी। चौधरी चरण सिंह की यह कोठी किसानों की धरोहर है। इसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।'
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और आरएलडी के कार्यकर्ता और समर्थक दिल्ली सरकार द्वारा अजित सिंह की कोठी में बिजली-पानी का कनेक्शन काटने से नाराज हैं। अजित सिंह के समर्थक कोठी में अजित सिंह के पिता और देश के सातवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। चौधरी परिवार के पास यह बंगला 1978 से है। इस बंगले में चौधरी चरण सिंह रह चुके हैं। बिजली-पानी का कनेक्‍शन कटने के बाद अजित सिंह ने कहा है कि नवरात्रि में बंगला खाली कर देंगे। उनका कहना है कि पितृपक्ष की वजह से वे अभी शिफ्ट नहीं कर रहे हैं।
आगे पढ़ि‍ए नाकेबंदी तोड़कर भारतीय कि‍सान यूनि‍यन के कार्यकर्ता पहुंचे मुरादनगर…