मेरठ. वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने बुधवार को एक दिन की हड़ताल रखी। मेरठ कोर्ट में इकट्ठा हुए वकील पैदल मार्च करते हुए बेगमपुल चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर चौराहे को चारों ओर से जाम किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले भी फूंके गए।
नहीं हुआ कोर्ट में कोई काम
प्रदर्शन के दौरान कोर्ट में कोई भी काम नहीं हुआ और सभी दुकानें बंद रहीं। केंद्रीय संघर्ष समिति वेस्ट यूपी के चेयरमैन रोहिताश्व कुमार अग्रवाल और संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि एक दिन के धरना प्रदर्शन में सभी का सहयोग मिला।
जाम से परेशान रहे लोग
बेगमपुल पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जीरो माइल चौराहे से आने वाले वाहनों को मवाना रोड से आगे की ओर भेजा गया। हापुड़ अड्डा और रोडवेज बस स्टैंड की ओर से आने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया गया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटो...