मेरठ. सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। चौधरी चरण सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र पूर्वांचल के छात्रों के साथ नस्लभेद को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि यूपी के छात्रों के साथ मार पिटाई की जा रही है। इसको लेकर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, छात्र नेता विजयरत्नम की अगुवाई में छात्रों ने में मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री और पुलिस मुखिया का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को लेकर विजयरत्नम ने कहा कि मणिपुर में पूर्वांचल के छात्रों के साथ नस्लभेदी व्यवहार किया जा रहा है। छात्रों के साथ आए दिन मारपीट की जा रही है, लेकिन वहां की सरकार कोई कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ नहीं कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार और प्रशासन को इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
छात्रों ने सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट पर इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक प्रदर्शन किए। तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए मारपिटाई के आरोपियों पर केस दर्ज करने की अपील की गई। छात्रों का आरोप है कि यूपी और खासकर पूर्वांचल के छात्रों के साथ हमेशा मारपिटाई की जाती है, इस पर तत्काल लगाम लगाई जाए।
मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए छात्र (तस्वीर में)