पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ramleela Shankar Baraat Musical Instruments Meerut

गाजे बाजे के साथ निकली शंकर की बारात में,देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: शंकर की बारात में मां दुर्गा का का मोहक रूप धारण किए कलाकार।

मेरठ. गाजे बाजे के साथ शंकर की बारात धूमधड़ाके के साथ निकली गई। जगह-जगह लोगों द्वारा फूलों से इसका स्वागत किया गया। शहनाई की धुन और कलाकारों के मोहक रूप ने सभी को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। इसमें नारद, नंदी, भूत-प्रेत और नाग नागिन के रूप में झूमते कलाकारों ने खूब आकर्ष‍ित किया। साथ पही भगवान शंकर, मां दुर्गा, पार्वती, राधा-कृष्ण के अद्भुत रूप ने सभी का मन मोह लिया।
शंकर जी की बारात सूरज कुंड रामलीला कमेटी द्वारा निकाली गई। बारात की शुरुआत आकर्षक झांकियों के साथ फूलबाग कॉलोनी से की गई। फूलबाग कॉलोनी से शुरू हुई शंकर बारात नेहरूनगर, वैशाली कॉलोनी, गढ़ रोड, जयदेवी नगर, कैलाशपुरी, नंदन सिनेमा के सामने से होते हुए हापड़ अड्डा पहुंची वहां से पशु चिकित्सालय, सरस्वती मंदिर, आर्य नगर होते हुए बाबा मनोरथ नाथ मंदिर के प्रागंण में पहुंच कर संपन्न हुई।
मस्ती में झूमे कलाकार
शंकर जी की बारात में भूत-प्रेतों ने नृत्य कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके अलावा बारात में घोड़ियों का नाच भी आकर्षण का केंद्र रहा। बाल हनुमान के रूप में कलाकारों को खूब सराहा गया। बारात में श्री गणेश का रथ, राधा-कृष्ण मोरपंखी, बृहस्पतिदेव का रथ, शुकदेव का रथ मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। रंगीन रोशनी में सजी आकर्षक झांकियों को देखकर हर कोई मोहित हो गया।
आगे पढ़िए सोमवार को होगी सूरजकुंड रामलीला की शुरुआत...