पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sangeet Som Controversial Statement Over Imam Bukhari And Aam Aadmi Party

'आप' को इमाम के समर्थन पर बोले संगीत सोम, कहा- दोनों की है मिली भगत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ/मुजफ्फरनगर. अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी बीजेपी विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। इमाम बुखारी द्वारा आम आदमी पार्टी को दिए गए समर्थन को संगीत सोम ने एक सोची-समझी चाल बताया है। उन्होंने कहा 'आम आदमी पार्टी ने इमाम को कहा की तुम समर्थन की घोषणा करो, 'हम समर्थन लेने से मना कर देंगे', इसमें आम आदमी पार्टी कि कोई साजिश नजर आती है। साथ ही उन्‍होंने शाही इमाम को नसीहत दी है कि वो इमामत करें न की राजनीती।
बीजेपी विधायक संगीत सोम शनिवार को रॉयल एकेडमी में एक निजी कार्यकर्म में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया की भारतीय जनता पार्टी की जमीनी लेवल पर पूरी तैयारी है। उन्‍होंने कहा कि बड़ी मजबूती के साथ सभी तैयारी कर रहे की इस बार यूपी में भी बीजेपी की सरकार आए। दिल्ली चुनाव पर बोलते हुए संगीत सोम ने कहा की कभी भी एक राज्य के चुनाव से दूसरे राज्य के चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हर राज्य की अलग अलग समस्याएं और मुद्दे हैं। यूपी में अपने कई बड़े-बड़े मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर बीजेपी चुनाव में आएगी और निश्चित रूप से विजय करेगी।
दिल्ली के शाही इमाम बुखारी पर बोलते हुए उन्‍होंने कहा की इमाम साहब अपनी इममियत कर रहे हैं वो अपने हिसाब से कर रहे हैं, आपके मेरे और भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से नहीं कर रहे है। यदि उन्होंने आप को समर्थन दिया है तो उसके पीछे उनका क्या उद्देशय है यह उनकी समझ में तो नहीं आ रहा है।
इस दौरान उन्‍होंने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर बयानबाजी किया। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बच्‍चे की कसम खाकर कहा था कि कांग्रेस का समर्थन नहीं लेंगे, फिर भी लिया। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब इमाम साहब से भी अंदर जाकर बात कर आए होंगे की वह समर्थन के लिए कहें और वह मना कर देंगे।
फोटो: बीजेपी विधायक संगीत सोम।