पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Saroj Khan Dance Program Participants Show Talent Meerut News

'मम्‍मी विद डांस सरोज खान' कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर,देखें तस्‍वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: कार्यक्रम में शानदार डांस प्रस्‍तुत करती बच्‍ची।

मेरठ. 'मम्मी विद डांस सरोज खान' कार्यक्रम के दौरान मशहूर कोरियाग्राफर सरोज खान मेरठ पहुंची। कार्यक्रम में मम्मियों और बच्‍चों ने हिस्‍सा लिया। इस दौरान सरोज खान ने प्रतिभागियों की जमकर तारीफ की। साथ ही बच्‍चों को नगद पुरस्‍कार भी दिया।
बताते चलें कि बाईपास स्थित ज्ञान भारती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 'मम्‍मी विद डांस सरोज खान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मम्‍म‍ियों और नन्हें मुन्नों ने भी अपनी प्रतिभा को शानदार तरीके से प्रस्‍तुत किया। आयो रे म्हारो डोलना, ओ कृष्णा हरे हरे, आ रे प्रीतम प्यारे, छोड़छाड़ के अपने प्रीतम की गली पर डांस कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने डांस पेश किया। इसके बाद मम्मियों की बारी आई। मम्मियों ने पुराने गानों की धुनों पर डांस कर लोगों की यादें ताजा कर दीं। सरोज खान ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए बाल कलाकारों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जल्द ही बाल कलाकार मुंबई पहुंचेंगे। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन अजित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
आगे तस्‍वीरों में देखिए कार्यक्रम के दौरान डांस की शानदार प्रस्‍तुति देते प्रतिभागी...