फोटो: पकड़ी गईं लड़कियां।
मेरठ. मेरठ में बुधवार देर रात रात सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने कबाड़ी बाजार इलाके में एक कोठी में छापेमारी की। कोठी से चार लड़कों और सात लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस उन्हें गिरफ्तार थाने ले आई और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस्मफरोशी के लिए इन लड़कियों को नेपाल और उत्तराखंड से लाया गया था।
जिला प्रोबेशन अधिकारी मिंदर सिंह को सूचना मिली कि कबाड़ी बाजार में नेपाल की नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। ऐसे में उन्होंने एसएसपी ओंकार सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके चलते बुधवार की रात सीओ स्वर्णजीत कौर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी रीता शुक्ला और थानाध्यक्ष ब्रह्मपुरी की टीम ने छापा मारा। पकड़ी गई लड़कियों में एक लड़की उत्तराखंड के उत्तरकाशी की है, जबकि छह नेपाल की रहने वाली हैं।
कोठे से मिली चार लड़कियां
छापे के दौरान राधा के कोठे से चार लड़कियां और दो लड़के मिले। वहीं, इसके बराबर के कोठे से तीन लड़कियां और दो लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। लड़कियों को पुलिस ने महिला थाने भेज दिया। लड़कों को ब्रह्मपुरी थाने ले जाया गया। पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर रही है। उनकी उम्र का पता लगाने के लिए गुरुवार को उनका जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
आगे पढ़िए, मजिस्ट्रेट के सामने पेश होंगी लड़कियां...