पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चुनावी जीत के जश्न में फायरिंग से बच्चे की हुई थी मौत, SP MLA पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शामली (यूपी). चुनावी जीत के जश्न में फायरिंग से 8 साल के बच्चे की मौत के मामले में कैराना से सपा एमएलए नाहिद हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सीएम ने अपने ट्विटर पर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सपा एमएलए पर मारपीट और धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने विक्टिम रिपोर्टर की तहरीर पर नाहिद हसन और उसके 25 अज्ञात साथियों पर 147, 504, 506,66a, 65 आईटी एक्ट और आईपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
सीएम ने दिया सस्पेंशन का ऑर्डर

- इस मामले में यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने डीडीपी को ऑर्डर दिया है कि इंस्पेक्टर को तुंरत सस्पेंड किया जाए।
- सीएम के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।
अब तक क्या हुई कार्रवाई?

- अखिलेश के ऑर्डर के बाद कैराना के पुलिस इंस्पेक्टर बीपी सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
- सीओ कैराना एनपी सिंह और एसडीएम को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है।
- इस मामले में जितने लोग शामिल थे, उनके हथियारों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं।
- 10 लोगों में से 5 लोगों को नामजद किया गया है। इनपर आईपीसी की 147, 148, 149 और 302 धाराएं लगाई गई हैं।
- तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- समाजवादी पार्टी की और से भी नवनिर्वाचित हुई ब्लॉक प्रमुख को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?

- कैराना ब्लॉक में प्रत्याशी नफीसा ने सर्वदलीय प्रत्याशी संजीदा को चुनावी मुकाबले में हरा दिया।
- जीत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने ब्लॉक ऑफिस के सामने ही अवैध हथियारों से हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
- यह सिलसिला करीब आधे घंटे तक चला। इस दौरान वहां मौजूद पीएसी और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।
- इसी बीच रिक्शे से जा रहे 7 साल के शमी के सीने में गोली लग गई।
- गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कैमरामैन पर भी हुआ हमला

- घटना की फोटो लेने गए एक इंग्लिश न्यूज चैनल के कैमरामैन के साथ भी बदसलूकी हुई।
- उन्होंने बताया, "मैं बच्चे की मौत की स्टोरी पर आया था। पता चला की एमएलए के कुछ इसमें शामिल थे। मैं जब एमएलए के घर गया, तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उनके 20-25 समर्थक आ गए। मुझे पकड़ कर ले गए और रूम में बैठा दिया। मेरा कैमरे से सारे फुटेज डिलीट कर दिए। कैमरे तोड़ने की धमकी देकर मुझसे मारपीट भी की।"
- पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज: