पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shiv Barat Tableau Meerut Latest Pictures

तस्वीरों में देखिए कैसे धूम-धाम से निकली भोले शंकर की बारात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. रामलीला कमिटी मेरठ छावनी के तत्वाधान में मंगलवार की देर रात भगवान शंकर की बारात निकाली गई। बारात कई इलाकों से होते हुए विल्लेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। भगवान शंकर जहां-जहां गए वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शंकर की बारात में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलाकारों ने भी अपने अभिनय से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।
केसर मंडी से शुरू हुई शंकर जी की बारात दाल मंडी, सर्राफा बाजार, चौक बाजार, तेली मोहल्ला, आबूलेन और सदर कबाड़ी बाजार से होते हुए विल्लेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। दिल्ली से आए बैंड बाजे की धुन पर भी भक्तों ने खूब नृत्य किया। इटावा से खास तौर पर बुलायी गई ताशा पार्टी ने भी अपना रंग जमाया।
बारात में गणेश जी, यमराज, काली का अखाड़ा, विष्णु और ब्रह्मा, सीता स्वयंवर, शिव परिवार की झांकी, नंदी पर सवार भगवान शंकर आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान लोगों ने जमकर बारात का लुफ्त उठाया।