पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shri Ram Procession Meerut Beautiful Pictures Latest News

धूमधाम से निकली राम बारात, मस्ती में वानर सेना संग नाचे हनुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: बारात में परशुराम का धनुष उठाते श्रीराम।
मेरठ. भगवान श्रीराम की बारात जब निकली तो उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने बारात पर पुष्पवर्षा कर 'जय श्रीराम' का जयकारा लगाया। राम बारात का शुभारंभ पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने किया। बारात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। भैंसाली मैदान से शुरू हुई राम बारात कई जगह होकर वापस भैंसाली मैदान पर पहुंच कर समाप्त हुई।

राम बारात में सबसे आगे भगवान श्रीराम और ऋषि विश्वामित्र की झांकी चल रही थी। उसके पीछे भगवान शंकर-पार्वती की सुंदर झांकी थी। झांकियों में राधा-कृष्ण सुदामा की झांकी भी श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र रही। माता काली, श्याम खाटू का रथ और बाबा अमरनाथ की सुंदर झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। राम बारात में श्रीराम अपने भाईयों के साथ घोड़ी पर सवार होकर निकले। इस बारात में हनुमान की वानर सेना खूब मस्ती के साथ नाची। बारात में चल रहे अन्य गण भी नृत्य करते हुए चले। कालाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से राम बारात को आकर्षण को केंद्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इन स्थानों से होकर निकली राम बारात
भैंसाली मैदान से बारात शुरू होकर, दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौराहा, सदर दाल मंडी, गंज बाजार, पत्ता मोहल्ला, आबूलेन, शिव चौक होते हुए वापस भैंसाली मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का दो दर्जन से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की।
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
राम बारात के दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी। बड़ी संख्या में जहां पुलिस फोर्स राम बारात के साथ-साथ चली। वहीं यात्रा जिस स्थान से गुजरी वहां का ट्रैफिक भी रोककर दूसरी ओर डायवर्ट किया गया। राम बारात के सकुशल संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
आगे देखिए राम बारात की तस्वीरें...