मेरठ. शहर में बसंत पंचमी की तैयारियां जोरों पर हैं। हमेशा की तरह इस बार भी शहर में पतंगबाजी का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मार्केट अलग-अलग डिजाइन और ढेर सारी वैराइटी की पतंगें आई हैं। नरेंद्र मोदी पतंग काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा जैसी पतंगें भी काफी पापुलर हैं।
2 रुपए से लेकर 15 रुपए तक की पतंग
- खैर नगर में पतंग बेचने वाले दुकानदार गौरव का कहना है कि बाहुबली के पोस्टर वाली पतंग की काफी डिमांड है।
- बच्चों को यह काफी पसंद आ रही है।
- कार्टून छपी पतंग भी काफी बिक रही है।
- दुकानदार असलम के अनुसार, दो रुपए से लेकर 15 रुपए तक की पतंग बाजार में मौजूद है।
अागे की स्लाइड्स में देखिए, मार्केट में बिक रही सेलिब्रिटीज वाली पतंगों की फोटोज...