पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 हजार रुपए घूस मांगने वाले दरोगा का वीडि‍यो वायरल, हुआ सस्पेंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनौर. नांगल थाने में तैनात एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इसमें दरोगा पीड़ित को धमकाते हुए रुपए वसूल रहा है। साथ ही और ज्यादा रुपए लेने की मांग कर रहा है। वहीं, मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
ये है पूरा मामला...
बताया जा रहा है कि पुंडरी कला निवासी रामकुमार का बेटे सुनील से 25 जनवरी को जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद में सुनील के चचेरे भाई अनमोल और कलवा भी कूद पड़े। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील पर दफा 25 अौर अनमोल-कलवा पर दफा 151 के तहत उन्‍हें जेल भेज दिया। हालांकि, बाद में सुनील जमानत कराकर बाहर आ गया।
दरोगा ने मांगे 20 हजार रुपए
सुनील के छूटने के बाद रामकुमार का दिल अनमोल और कलवा के लिए भी पिघल गया। उसने थाने में तैनात दरोगा विजय सिंह से मदद की गुहार लगार्इ। इस पर आरोपी दरोगा ने सुनील पर लगी आर्म्स एक्ट की धारा हटाने के साथ-साथ समझौता कराने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। रुपये न देने पर दरोगा ने रामकुमार को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
फिर क्या हुआ?
नांगल इलाके में ही एक मिठाई की दुकान पर रामकुमार ने दरोगा को 15 हजार रुपए की रिश्वत दी। बाकी बचे पैसे बाद में देने के लिए कहा। लेकिन इसी दौरान उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीड‍िया में वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
खबरें और भी हैं...