पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Test Tube Baby Born Woman Refused Beaten Meerut News

टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने का बनाया दबाव, इनकार करने पर युवती को सरेराह पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. मेरठ के शास्‍त्री नगर इलाके में एक युवती को टेस्‍ट ट्यूब बेबी पैदा करने से इनकार करने पर सरेराह घसीट-घसीटकर पीटा गया। पीड़िता एलएलबी की छात्रा है। युवती का आरोप है कि वह एक गेस्‍ट हाउस में नौकरी करती है और उसका मालिक उसे टेस्‍ट ट्यूब बेबी पैदा करने के लिए दबाव बना रहा है। यही नहीं, उसके साथ शारीरिक शोषण भी करता है। इस पूरे मामले की शिकायत उसने एसएसपी से की है। एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी और महिला सीओ ने तत्काल मौके पर जाकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
घटना तीन फरवरी की है। शास्त्रीनगर निवासी छात्रा ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के कारण सुभाष भारती के अंकुर गेस्ट हाऊस में बतौर मैनेजर के पद पर नौकरी कर रही थी। इसके अलावा वहीं रहते हुए मेरठ कॉलेज से एलएलबी कर रही थी। गेस्ट हाउस के एक कमरे में ही वह रहती थी। आरोप है कि मालिक सुभाष भारती ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया और टेस्ट ट्यूब से बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया।
छात्रा ने किया विरोध तो की पिटाई
छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो मालिक ने अमित, तैमूर अली, नासिर और वाजिद के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और सड़क पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। युवती का आरोप है कि इस दौरान मेडिकल थाने का एक सिपाही भी मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने बचाने का प्रयास तक नहीं किया। आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से कार में डालकर ले जाने लगे, लेकिन शोर-शराबा सुनकर वहां भीड़ जुट जाने से आरोपी उसे वहीं फेंककर फरार हो गए।
घटना के दिन नहीं की पुलिस ने कोई कार्रवाई
पीड़िता का कहना है कि घायल अवस्था में वह किसी तरह थाना मेडिकल पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा, लेकिन उसका केस दर्ज नहीं किया गया। घायल होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। रविवार को उसे अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह एसएसपी सुभाष सिंह बघेल से उनके आवास पर अपनी शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी ने महिला सीओ स्वर्णजीत कौर और एसपी सिटी ओमप्रकाश को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
आगे पढ़िए फोटो के आधार पर युवकों की हुई शिनाख्‍त