पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Three Died And Four Injured Road Accident In Meerut

मेरठ: मवाना मार्ग पर ट्रैक्‍टर-मिनी ट्रक में भीषण टक्‍कर, तीन की मौत, चार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. मवाना मार्ग पर बुधवार देर रात ट्रैक्टर और मिनी ट्रक के बीच भीषड़ टक्‍कर में हापुड़ के तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को मेरठ के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ के मवाना मार्ग ग्राम सैनी के पास बुधवार देर रात ट्रैक्टर और मिनी ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में हापुड के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है।
बताते चलें कि यह सभी लोग यमुनानगर हरियाणा से लड़की का रिश्ता पक्का कर मिनी ट्रक से लौट रहे थे। मृतकों में रामऔतार पुत्र नौरतन निवासी ग्राम पोमी, हापुड़ देहात, संजय पुत्र बृहमदत्त निवासी पन्नापुरी, हापुड़ और सुंदर पुत्र करन सिंह निवास ग्राम असौड़ हापुड़ हैं।
प्रतीकात्‍मक फोटो।