तस्वीर में: मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी पर पहुंची पुलिस, पंचनामा की कार्रवाई करते हुए।
मेरठ. जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर के पास ट्रक और जीप की टक्कर में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान दो महिला और एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, मरने वालों में आशीष पुत्र महेंद्र निवासी हिसावदा, बबीता पत्नी सेंसरपाल निवासी हिसावदा, संजीव पुत्र रामसिंह निवासी नवाबगंज, बरेली हैं। एक अन्य अज्ञात महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। घायलों में ताहिर और आकाश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घायलों में नेक निवासी अनुज कुमार, चौबला निवासी प्रदीप कुमार, बली गांव निवासी जयवीर उसकी पत्नी सुमन और भाभी बबली आदि शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। यह दुर्घटना दिन में करीब एक बजे हुई। जीप बागपत से मेरठ आ रही थी।
क्षमता से अधिक भरी थी सवारी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जीप में क्षमता से कई गुना अधिक सवारी भरी थी। वैन जब गंगनहर पार कर जानी थाने की ओर चली तो ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही जीप पलट गई और उसमें सवार सभी सवारी उसके नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि मैक्स वैन में करीब 20 सवारी भरी थी।
आगे पढ़िए थाने के सामने से गुजरती हैं ओवरलोडेड जीप...