पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Women Half Burnt Dead Body Found Bulandshahr Latest Crime News

बुलंदशहर: खेत में मिला दो महिलाओं का अधजला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ/बुलंदशहर. सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर के खेतों में रविवार दोपहर दो महिलाओं के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों की हत्या गला रेत कर की गई है। हत्यारों ने दोनों के चेहरे जलाकर पहचान मिटाने का भी प्रयास किया है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों की शिनाख्त होते ही हत्यारों का सुराग लग जाएगा। पुलिस के अनुसार जो शव मिले हैं उनमें एक महिला शादीशुदा लग रही है जबकि दूसरी अविवाहित। एक महिला की उम्र करीब 30 साल है जबकि दूसरी की 19 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा बॉर्डर के गांव मौलाबाद-जारचा मार्ग पर स्थित एक रजवाहे के किनारे दोनों महिलाओं के अधजले शव मिले हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या के सबूत और पहचान मिटाने के लिए शवों को जलाने का प्रयास किया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी हासिल की जा रही है। शिनाख्त होने पर हत्यारों तक पहुंचा जाएगा।
तस्वीर में: घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस।