पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Unrequited Love Crazy Young Man Tried To Burn Girl Alive Meerut News

एकतरफा प्‍यार में पागल युवक ने युवती को जिंदा जलाने का किया प्रयास, हालत गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ/बुलंदशहर. बुलंदशहर में शुक्रवार को एकतरफा प्‍यार में पागल युवक ने एक युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया। यह घटना कोतवाली नगर इलाके के सूर्यनगर द्वितीय की है। बताया जा रहा है कि जब युवती घर में अकेले थी तो मौका पाकर आरोपी युवक ने अपने दोस्‍तों के साथ उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर फरार हो गए। फिलहाल, गंभीर रूप से झुलसी युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर इलाके के सूर्यनगर द्वितीय में रहने वाली एक युवती को मोहल्ले का ही एक युवक आए दिन छेड़छाड़ करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। इससे तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया था। आरोपी युवक उसके परिजनों पर भी दबाव डाल रहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद पड़ोसी ने युवती को भुगत लेने की धमकी दी। इस बीच पीड़िता के पिता ने बेटी की मर्जी पर उसकी शादी हाथरस निवासी के साथ 20 फरवरी को होना तय कर दिया था। शादी का पता चलने पर आरोपी युवक नितिन बौखला गया।
मिट्टी का तेल उड़ेलकर जला दिया माचिस
आरोप है कि बुधवार को आरोपी नितिन अपने दोस्त मोनू के साथ मिट्टी के तेल की कैन लेकर उसके घर में घुस गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। उसके परिजन शादी का सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी मोनू ने युवती का हाथ पकड़कर उस पर मिट्टी का तेल डाल दिया, जबकि नितिन ने माचिस से उसके कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद युवती जैसे ही चिल्‍लाना शुरू की, दोनों फरार हो गए।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचा रिश्‍तेदार
शोर सुनकर पास में ही रहने वाला एक रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान युवती को जलता देख उसके होश उड़ गए। हालांकि, उसने तुरंत उसके शरीर पर पानी डालकर आग को काबू किया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्‍टरों ने युवती की हालत गंभीर बताई है। बताया जा रहा है कि युवती का आधा चेहरा और शरीर झुलस चुका है। पीड़ित के पिता ने नगर कोतवाली में आरोपी युवक मोनू और नितिन के खिलाफ तहरीर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने दर्ज की युवती का बयान
युवती के झुलसने की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ निजी अस्पताल पहुंचकर उसका बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि युवती ने अपने बयान में युवक पर जलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, बयानों को गोपनीय बताते हुए पुलिस ने कुछ कहने से इनकार कर दिया है।
फोटो: अस्‍पताल में भर्ती युवती।