पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • UP NREGA Scam Hakim Singh Trapped Under CBI Investigation Bagpat News

बागपत: मनरेगा घोटाले की जांच के दायरे में आए जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागपत/मेरठ. प्रदेश के सोनभद्र जिले में हुए मनरेगा घोटाले को लेकर सीबीआई की टीम ने गुरुवार को बागपत में छापा मारा। सीबीआई की टीम ने बागपत में जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह के ऑफि‍स और आवास पर छापेमारी की कार्रवाई की। हाकिम सिंह घोटाले के समय सोनभद्र में तैनात रहे थे। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने कई अहम दस्तावेज यहां से अपने कब्जे में लिए हैं।

सीबीआई की टीम बागपत के विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह के ऑफि‍स में पहुंची तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की जांच टीम ने ऑफि‍स से कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा ब्लॉक परिसर में स्थित डीडीओ आवास पर भी सीबीआई की टीम ने तलाशी ली।

सूत्रों का कहना है कि सोनभद्र जिले में 2007 से 2010 के बीच में मनरेगा में बड़ा घोटाला हुआ। बागपत के मौजूदा जिला विकास अधिकारी हाकिम सिंह उस समय सोनभद्र में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी थे। बताया गया कि सीबीआई टीम ने हाकिम सिंह के इलाहाबाद स्थित आवास पर भी छापेमारी की कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान टीम ने हाकिम सिंह से भी पूछताछ की है। छापेमारी के दौरान टीम ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। बागपत के अधिकारियों ने दबी जुबान से इन छापेमारी की पुष्टि की है।
फोटो: बागपत में जिला विकास अधिकारी के ऑफि‍स पहुंची सीबीआई की टीम।