पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सास को मारकर जेल जाने वाली महिला पहुंची ससुराल, पति के हाथों पिटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनौर. सास की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आई बहू जेल से रिहा होने के बाद सोमवार देर रात ससुराल पहुंची। यहां महिला के पति ने भीड़ के सामने पत्‍नी को मारा। बाद में घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया।
फिर क्या हुआ?
- नहटौर निवासी महिला संगीता जैन को घर में न रखने के मामले में हंगामा होने के बाद देर रात पुलिस ने हस्तक्षेप किया।
- पुलिस अफसरों ने संगीता के रहने की व्यवस्था कराने के लिए संदीप से कहा।
- पुलिस ने दोनों पक्षों से आपसी बातचीत कर 17 फरवरी तक मामला सुलझाने को कहा है।
- वहीं, संगीता जैन खुद को बेकसूर बता रही है।
क्या था पूरा मामला
- इसी साल बीते 12 जनवरी को एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
- वीडियो में 70 साल की सास राजरानी को बहू संगीता जान से मारने की कोशिश करती हुई दिख रही थी।
- उसने पहले घूंसे बरसाए, फिर गला घोंटने की कोशिश की। इसके बाद पत्थर से सिर पर वार किए।
- घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई थी।
- वीडियो वायरल होने के बाद बहू को गिरफ्तार कर लिया गया था।
- इसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजा था।

क्यों मारा था सास को
- संगीता का आरोप था कि ससुरालवाले उसे खाना नहीं देते हैं।
- बीमार होने के बावजूद उसका इलाज नहीं कराया गया। न ही इसके लिए पैसे दिए गए।
- बच्चा न होने की वजह से ससुर उस पर गलत रिश्ता बनाने का दबाव डालते थे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...
खबरें और भी हैं...