पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Woman Suffering Rape Hostage Ran Away Accused Miscreants Beating Latest News

आरोपियों के चंगुल से भागी रेप पीड़ित महिला, बदमाशों ने की सरेराह पिटाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. नेपाल की एक रेप पीड़िता महिला को उसके बेटे के साथ तीन माह तक बंधक बनाकर आरोपी के परिजनों ने अपने घर में रखा था। मौका पाकर जब वह अपने बेटे के साथ घर से भागने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे रास्ते में ही पकड़कर सरेराह पिटाई शुरू कर दी। यह देखते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने किसी तरह महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। दूसरी ओर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर तनाव फैल गया है। पुलिस ने एक आरोपी नसीम को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में रहने वाले नासिर और उनका बेटा नावेद नेपाल में कपड़े बेचने का काम करते हैं। नेपालगंज के होटल में नावेद की मुलाकात खाना बनाने वाली एक महिला से हुई। आरोप है कि नावेद ने इस महिला से होटल में ही करीब तीन महीने पहले जबरन रेप किया। इस महिला की शिकायत पर नेपाल पुलिस ने आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसका पता जब यहां नासिर को लगा तो वह महिला पर समझौते का दबाव बनाने के लिए नेपाल पहुंच गया।
जब महिला ने समझौते से इनकार कर दिया तो नासिर और उसका दूसरा बेटा महिला के दो साल के बेटे को अगवाकर मेरठ ले आए। बेटे को तलाश करते हुए महिला मेरठ नासिर के घर पहुंच गई। आरोप है कि यहां पहुंचने पर नासिर ने महिला को भी बंधक बना लिया। सोमवार को यह महिला किसी तरह मौका पाकर घर से शोर मचाती हुई भाग निकली।
महिला की आपबीती सुन लोगों का फूटा गुस्सा
आरोपी तीन माह से महिला पर अत्याचार कर रहे थे। यह बात जब मौके पर एकत्र हुए लोगों को पता चली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर भीड़ एकत्र होते ही महिला की पिटाई कर रहे युवक और महिला वहां से भाग गए। इस घटना की सूचना पर भाजपाई भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सूचना थाना नौचंदी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने भिजवा दिया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, महिला के मेडिकल में चोटों के निशान आए हैं।
आगे पढ़िए घर पर ताला बंद कर फरार हुए आरोपी