पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Welfare Department Special Secretary Inspect Child Prison Meerut

मेरठ: विशेष सचिव ने किया बच्‍चा जेल का निरीक्षण, सुनी समस्‍याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बच्चा जेल में निरीक्षण करने पहुंचे विशेष सचिव।
मेरठ. महिला कल्याण विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र वर्मा ने शनिवार को मेरठ पहुंचकर बच्चा जेल का निरीक्षण किया। शाम को पहुंचे विशेष सचिव ने बच्चा जेल में बंद बाल बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। साथ ही गुरुवार को बाल बंदियों द्वारा किए गए हमले की भी जानकारी की। इस घटना में घायल सिपाही ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पीएसी तैनात कर दी गई है।

नि‍रीक्षण करने के बाद विशेष सचिव ने बताया कि उन्होंने बाल बंदियों से उनकी समस्याएं सुनी हैं। अपनी रिपोर्ट वह शासन को सौंपेंगे। जेल में 62 बाल बंदी ऐसे चिन्हित किए गए हैं जो अधिक उम्र के हैं। इन्हें किशोर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। यहां बंद दूसरे जिलों के बाल बंदियों को उनके जिलों में शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी उनके साथ रहे। मेरठ के अलावा विशेष सचिव ने नोएडा और बुलंदशहर जेल का भी निरीक्षण किया।

सूफियान उर्फ राजा भैया को नहीं करा सके शिफ्ट

बच्चा जेल में सबसे अधिक हंगामे सूफियान उर्फ राजा भैया करता है। सूफियान को किशोर जेल में शिफ्ट करने के आदेश तीन महीने पहले हाईकोर्ट से मिल चुके हैं, लेकिन आदेश के बावजूद अभी तक उसे बच्चा जेल से शिफ्ट नहीं किया गया है। मेरठ पहुंचे विशेष सचिव ने बताया कि सूफियान को शिफ्ट करने के प्रयास किए गए हैं, लेकिन वह यहां से जाने को तैयार नहीं है। उसे नोएडा जेल में शिफ्ट करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

आगे पढ़िए डीएम ने दिए मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश...