मेरठ. आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि क्रिकेट के सामान का बाजार भारत और पाकिस्तान की हार-जीत पर ग्रोथ तय करता है। वर्ल्ड कप में यदि भारत पाकिस्तान को हराता है तो इंडिया में क्रिकेट के सामान की बिक्री बढ़ जाती है और यदि पाकिस्तान इंडिया को हराता है तो पाकिस्तान में क्रिकेट के सामान की बिक्री बढ़ जाती है। क्रिकेट का सामान बनाने वाले कारोबारियों की माने तो यह बात सोलह आने सही है।
इस बार वर्ल्ड कप आस्ट्रेलिया में हो रहा है, इसीलिए इंडिया में इस समय वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह पिछले वर्ल्ड कप के जितना नहीं दिख रहा है। इसके बाद भी कारोबारियों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे वर्ल्ड कप के मैच शुरू होंगे बिक्री में तेजी आएगी। स्पोर्टस उद्योग से जुड़े लोगों का तो यहां तक कहना है कि यदि भारत अपने मैच में पाकिस्तान को हरा देता है तो फिर बाजार में मौजूद सामान एक झटके में बिक जाता है। यानि बाजार की नजर इंडिया टीम पर टिकी है।
25 से 40 फीसदी तक बढ़ जाती है बिक्री
स्पोर्टस कारोबारियों के अनुसार, वर्ल्ड कप शुरू होने पर क्रिकेट के सामान की बिक्री 25 से 40 फीसदी तक बढ़ जाती है। वर्ल्ड कप और
आईपीएल जैसे क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे अधिक लाभ छोटे कारोबारियों को होता है। बड़े नामचीन कारोबारियों के अनुसार उनका आर्डर पूरे साल चलता रहता है लेकिन वर्ल्ड कप को एक सीजन की तरह छोटे कारोबारी लेते हैं। इसीलिए यदि
टीम इंडिया अच्छा परफार्म करती है तो बाजार में बिक्री का रेशो भी उसकी तरह बढ़ जाता है। बीडीएम कंपनी के डॉयरेक्टर राकेश महाजन के अनुसार, वर्ल्ड कप के बाजार छह माह पहले से अपनी तैयारी शुरू कर देता है। यदि
टीम इंडिया का प्रदर्शन कमजोर रहा तो इसका सीधा असर बाजार पर दिखाई देगा।
आगे पढ़िए इस बार कम देखने को मिल रहा है वर्ल्ड कप का प्रचार...