पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Firing On Women In Red Light Area Meerut Latest Hindi Crime News

मेरठ: रेड लाइट एरिया में युवकों ने कोठा संचालिका को मारी गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. शहर के रेड लाइट एरिया में शनिवार की देर शाम एक कोठे में घुसकर दो युवकों ने कोठे की संचालिका को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी। महिला द्वारा शोर मचाए जाने पर हमलावर युवक भाग खड़े हुए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
शहर कबाड़ी बाजार में स्थित रेड लाइट एरिया में 50 वर्षीय जया का कोठा है। जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े सात बजे जया कोठे की ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे के बाहर बैठी थी। इसी दौरान वहां दो युवक आए और जबरन कमरे के अंदर घुसने लगे। जया ने उन्हें रोकने की कोशिश किया, जिस पर उनमें से एक युवक ने तमंचे से जया पर गोली चला दी। गोली जया के पेट में लगी। गोली चलते ही कोठे पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही हमलावर युवक भाग खड़े हुए। गोली चलने की घटना से नीचे बाजार में सनसनी फैल गई। पास ही मौजूद पुलिस पिकेट को सूचना दी गई। सूचना पर थाना देहलीगेट और थाना ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसपी सिटी ओमप्रकाश और सीओ विजय यादव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोठे पर जया के साथ रहने वाली पुष्पा ने बताया कि हमलावर युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी। फिलहाल, किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। चर्चा ये भी है कि युवक लूटपाट के इरादे से न आए हों। एसपी सिटी ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है।
चंद कदम दूर है सीओ कार्यालय
कबाड़ी बाजार में हमलावरों ने जिस स्थान पर कोठा संचालिका को गोली मारी वह सीओ ब्रहमपुरी के कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर है। पास में ही पुलिस की पिकेट भी रहती है। शाम के समय पुलिस का चेकिंग अभियान भी चलता है। ऐसे में हमलावर गोली मारकर फरार होने से पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा हो रहा है।
फोटो: घटना की सूचना पर जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस।