लखनऊ. मंगलवार को घने कोहरे के चलते राजधानी के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुईं। विजिबिलटी में कमी होने के चलते प्राधिकरण अथॉरिटी को कई विमानों को देर से उड़ान भरने की निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक, दिनभर में कुल दस विमानें प्रभावित हुई हैं।
कोहरे की वजह से मंगलवार को अमौसी एयरपोर्ट से जाने वाली इंटरनेशनल और नेशनल विमानों के उड़ान में एयरपोर्ट अथॉरिटी को इनके समय में परिवर्तन करना पड़ा। कई विमानों को एक-एक घंटे की देरी से उड़ान भरने में इजाजत दी गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, कोहरे के चलते विमानों के उड़ान के समय में परिवर्तन करना पड़ा है। अथॉरिटी के अनुसार, कटेगरी वन के तहत 600 मीटर की विजिबिलटी होने तक विमानों के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। कोई भी विमान रद्द नहीं किया गया है।
लखनऊ से इन विमानों पर पड़ा असर
लखनऊ से उड़ान भरने वाले विमानों में दिल्ली को जाने वाली 9डब्ल्यू- 688
जेट एयरवेज, ईवाई- 8858 इत्तिहाद एयरलाइंस, एस2-5104 जेट एयरलाइंस, 6ई-141 इंडिगो एयरलाइंस, एसजी- 217 स्पाइस जेट, 9डब्ल्यू- 2454 जेट एयरलाइंस, ईवाई- 8932 इत्तिहाद एयरलाइंस, एस2-3454 जेट कनेक्ट एयरलाइंस, एवन- 412 एयर इंडिया और दुबई को जाने वाली एफ2-434 फलाई दुबई एयरलाइंस शामिल है।